क्या बहुत खाने के बाद भी आप कमज़ोर हो। इनके निवारण..?
Book a visit or call us



CONTACT INFO


+91-93840-00013

info@radeonpharma.com

Book appointment

क्या बहुत खाने के बाद भी आप कमज़ोर हो। इनके निवारण..?

Natural Home remedy for strong healthy body.

जहाँ मोटापा एक बीमारी है वहीँ पर कमज़ोरी भी लोगों के उपहास का कारण बनता है। एक आकर्षक व्यक्तित्व की चाह रखने वाले नौजवानों के लिए शरीर का पुष्ट होना बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसे में कुछ घरेलु उपाय ज़रूर आज़माएं जो आपकी कमज़ोरी दूर कर शरीर को हृष्ट पुष्ट कर देंगे।

 

पहला प्रयोग।
1 से 2 ग्राम सौंठ एवं उतनी ही शिलाजीत खाने से अथवा २ से ५ ग्राम शहद के साथ उतनी ही अदरक लेने से शरीर पुष्ट होता है।

दूसरा प्रयोग।
3 से 5 अंजीर को दूध में उबालकर या अंजीर खाकर ऊपर से दूध पीने से शक्ति बढ़ती है।

तीसरा प्रयोग।
1 से 2 ग्राम अश्वगंधा चूर्ण को आंवले के 10 से 10 मि. ली. रस के साथ 15 दिन लेने से शरीर में दिव्य शक्ति आती है।

चौथा प्रयोग।
एक गिलास पानी में एक निम्बू का रस निचोड़कर उसमे दो किशमिश डालकर रात को भिगोकर रख दीजिये। सुबह छानकर पी जाएँ एवं किशमिश चबा कर खा जाएँ। यह एक अदभुत शक्तिदायक प्रयोग है।

पाँचवाँ प्रयोग।
शाम को गर्म पानी में दो चुटकी हल्दी पीने से शरीर सदा निरोगी और बलवान रहता है।

अगर आप बहुत खाते हैं और मोठे नहीं हो रहे तो ये आर्टिकल के नीचे दिए गए आर्टिकल ज़रूर पढ़ें, आपको बहुत फायदा होगा।

रोजाना जीवन में शरीर को चुस्त-दरुस्त रखने के लिए रेडिओन फार्मा द्वारा बनाई गई आयुर्वेदिक कैप्सूल वाइटल-एम का उपयोग करे और जीवन को भरपूर जिए !
वाइटल-एम को ख़रीदने के लिए इस तस्वीर पर क्लिक करे !

क्या बहुत खाने के बाद भी आप कमज़ोर हो।

कई बार बहुत लोग खाते पीते बहुत हैं। मगर फिर भी उनका वजन नहीं बढ़ता और वो कमज़ोर ही लगते हैं। ऐसे में ज़रूरी हैं उन  बातो को समझना जिन कारणों की वजह से आपका शरीर भोजन को सही से पचा नहीं पा रहा।  आइये जाने ये कारण और इनका निवारण।

पतलेपन के कारण

बहुत खाने के बाद भी अगर आप कमज़ोर हो तो इसके कुछ बड़े कारण हैं नशा, भूख ना लगना, या पाचन तंत्र सही ना होना।

इनके निवारण।

सबसे पहले तो अगर आप नशा करते हैं, चाहे किसी भी तरह का नशा हो उसको छोड़ दीजिये। दूसरा ये के अगर आपको भूख नहीं लगती तो भोजन करने से 10 मिनट पहले अदरक का आचार खाया करे। या फिर भोजन के साथ भी ये खा सकते हैं। और तीसरा कारण हैं भोजन सही ना पचना जिसका कारण हैं लिवर का कमज़ोर होना तो उसके लिए सुबह शौच जाने के बाद एक गिलास गर्म पानी में एक निम्बू निचोड़ कर पिए बिना चीनी डाले। इस से उनके लिवर में जो समस्या हैं वो समाप्त होगी।

मोटा और तंदुरुस्त होने के राज़

इसके बाद सुबह हल्का व्यायाम ज़रूर करे। जिसमे दंड मारने और दंड बैठक करना विशेष हैं। अगर तैराकी का समय मिले तो तैराकी अवश्य करनी चाहिए।

हर रोज़ सुबह शौच करने के बाद आधा घंटा प्राणायाम और योगासन ज़रूर करे, जिनमे विशेष कपाल भाति प्राणायाम हैं।

ये ज़रूर ध्यान रखे के ज़्यादा खाने से या ज़्यादा कसरत करने से शरीर नहीं बनता बल्कि हलकी कसरत और “काम खाओ मगर पचाओ अधिक” इस मंत्र से शरीर सुदृढ़ मज़बूत और मोटा ताज़ा होगा।

इसके बाद आप जो कुछ भी खाएंगे तो वो आपके शरीर को लगने लगेगा। चाहे सादा पानी ही क्यों ना पिए। और आपको तीन महीने में ही फर्क दिखेगा।


logo-white-footer
Established in 2008, Radeon Pharma is one of the leading pharmaceutical manufacturing companies in India located at Phagwara, (Punjab). We hold expertise in producing finest quality of pharmaceutical products like Tablets, Capsules, Syrups, Oils and Anti Oxidants. We have production plant installed with latest machines, tools and equipment. All facilities are built abiding to the current guideline

Quick Contact

Copyright by Radeon Pharma 2017. All rights reserved.