खाना खाने का सही समय क्या है और खाना खाने के बाद क्या करना चाहिए
Book a visit or call us



CONTACT INFO


+91-93840-00013

info@radeonpharma.com

Book appointment

खाना खाने का सही समय क्या है और खाना खाने के बाद क्या करना चाहिए

क्या आप जानतें हैं खाना खाने का सही समय क्या है? आमतौर पर एक स्वस्थ शरीर के लिए भोजन आवश्यक है। लेकिन इससे भी ज्यादा सही समय पर भोजन करना आवश्यक है। भोजन करने से हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है जिसके कारण हम सक्रिय होकर अपने रोजमर्रा के कार्य कर पाते हैं। भोजन हमारे शरीर के लिए ईंधन का कार्य करता है। इससे न सिर्फ हमें पोषक तत्व मिलता है बल्कि यह हड्डियों को मजबूत करने और मांसपेशियों को बेहतर करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यही कारण है कि एक स्वस्थ जीवन के लिए भोजन बेहद जरूरी है। लेकिन वास्तव में भोजन के भी कुछ नियम होते हैं। अगर आपको इसके बारे में नहीं मालूम तो आइये जानते हैं कि भोजन करने का सही समय, खाना खाने का तरीका क्या है और खाना खाने के बाद क्या करना चाहिए।

नाश्ता करने का सही समय

आमतौर पर नाश्ते को दिन का पहला भोजन माना जाता है। अगर नाश्ता करने के सही समय की बात करें तो सुबह जगने के दो घंटे के भीतर नाश्ता कर लेना चाहिए। सुबह नाश्ता करने का उत्तम समय पांच बजे से दस बजे के बीच होता है। इसके बाद नाश्ता नहीं करना चाहिए। आजकल बहुत कम लोग सुबह का नाश्ता करते हैं जिसके कारण मोटापा बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा व्यक्ति डायबिटीजउच्च रक्तचाप सहित विभिन्न तरह की बीमारियों से ग्रस्त हो जाता है। नाश्ते में प्रोटीन युक्त खाद्य वस्तुएं खाना चाहिए और होल ग्रेन टोस्ट, नट बटर, फल, जूस एवं अंकुरित दालों का सेवन करना चाहिए

लंच (दोपहर का भोजन) करने का सही समय

कहा जाता है कि दोपहर का भोजन राजा की तरह करना चाहिए। इसका अर्थ यह है कि आपको दोपहर के भोजन में स्वास्थ्यवर्धक सभी चीजें शामिल करना चाहिए जिससे आपको पर्याप्त कैलोरी प्राप्त हो सके। दोपहर का भोजन करने का अच्छा समय 12 बजकर 45 मिनट है। आपको बारह बजे से बारह बजकर पैंतालिस मिनट तक भोजन कर लेना चाहिए। दोपहर के भोजन के लिए यही अच्छा समय माना जाता है। हालांकि आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आपके नाश्ते और दोपहर के भोजन के बीच चार घंटे का अंतराल होना चाहिए। दोपहर के भोजन का समय दो या ढाई बजे से अधिक देर करके नहीं करना चाहिए। यह आपके स्वास्थ के लिए बेहतर होगा।

रात के भोजन का सही समय

आमतौर पर हर व्यक्ति जानता है कि उसे रात में किस तरह का भोजन करना चाहिए। वास्तव में कुछ लोग रात में भी दोपहर की तरह भारी भोजन करते हैं जिसके कारण पाचन क्रिया खराब हो जाती है। रात का भोजन अगर संभव हो तो आठ बजे से पहले कर लेना चाहिए। आपको रात का भोजन करने और अपने सोने के समय के बीच कम से कम तीन घंटे का अंतराल रखना चाहिए। रात का भोजन साढ़े आठ या नौ बजे के बाद ना करें तो बेहतर है। रात में सोने से ठीक पहले भोजन करने से आपकी नींद की गुणवत्ता खराब हो सकती है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें।

खाना खाने का तरीका

जीवन के अन्य नियमों की तरह ज्यादातर लोग खाना खाने के सही तरीके की भी अनदेखी करते हैं। वास्तव में हर व्यक्ति को खाना खाने का सही तरीका मालूम होना बेहद जरूरी है। सही तरीके से भोजन करना आपके सेहत के लिए तो अच्छा होता ही है, साथ में भोजन का भी अनादर नहीं होता है। आइये जानते हैं भोजन करने का सही तरीका क्या है।

भोजन को चबा कर खाएं

जल्दबाजी में कुछ लोग भोजन को सही तरीके से चबाते नहीं हैं और भोजन मुंह में डालते ही निगल जाते हैं। भोजन करने का यह सबसे खराब तरीका है। इससे न सिर्फ आपके पाचन तंत्र पर अधिक दवाब पड़ता है बल्कि आपके पेट में कब्ज भी बन जाता है और आपको मल त्यागने में काफी परेशानी होती है। भोजन को सही तरीके से चबाकर न खाने और विशेषरुप से कड़े भोज्य पदार्थों को निगलने की आदत के चलते व्यक्ति को मल में खून भी आता है और मल त्यागने के लिए पर्याप्त प्रेशर नहीं बन पाता है। कई बार पेट भी साफ नहीं होता है और पेट के अंदर ही मल सूख जाता है। इसलिए बेहतर यह है कि आप भोजन करने के सही तरीके को सीखें और उसी के अनुसार भोजन करें।

खाना खाते समय बीच में पानी ना पीएं

आमतौर पर बच्चों के साथ बड़े भी भोजन के बीच में पानी पीने के आदी होते हैं। कुछ लोग थोड़ा सा भोजन करने के बाद पानी पीते हैं और फिर दोबारा भोजन करते हैं। अगर आपको भी इस तरह से भोजन करने की आदत है तो आपको इस तरीके को त्याग देना चाहिए क्योंकि भोजन करने का यह तरीका बहुत ही गलत है। भोजन के बीच में पानी पीने से आपका पेट पानी से भर जाता है और आप अपना भोजन सही तरीके से नहीं कर पाते हैं। इसके अलावा खाना और पानी एक साथ लेने से भोजन को पचने में बहुत अधिक समय लगता है। इसका कारण यह है कि पानी पाचन तंत्र को अवरुद्ध कर देता है जिसके कारण भोजन पच नहीं पाता है। इसलिए कोशिश करें कि अगर जरूरत ना हो तो भोजन खत्म करने से पहले पानी ना पीएं।

 

 


logo-white-footer
Established in 2008, Radeon Pharma is one of the leading pharmaceutical manufacturing companies in India located at Phagwara, (Punjab). We hold expertise in producing finest quality of pharmaceutical products like Tablets, Capsules, Syrups, Oils and Anti Oxidants. We have production plant installed with latest machines, tools and equipment. All facilities are built abiding to the current guideline

Quick Contact

Copyright by Radeon Pharma 2017. All rights reserved.