क्या आप कच्चा नारियल खाने के फायदे को जानते है ?
Book a visit or call us



CONTACT INFO


+91-93840-00013

info@radeonpharma.com

Book appointment

क्या आप कच्चा नारियल खाने के फायदे को जानते है ?

नारियल एक बहुत ही फायदेमंद फल है जिसका उपयोग कई प्रकार से किया जाता है, लेकिन क्या आप कच्चा नारियल खाने के फायदे को जानते है। खाने में स्वादिष्ट होने के कारण नारियल खाना सभी को पसंद होता है।

यह फल आयुर्वेदिक गुणों से भरा हुआ है, नारियल का उपयोग नारियल पानी में, नारियल की चटनी बनाने में और नारियल तेल आदि को बनाने में किया जाता है। कच्चे नारियल में विटामिन सी, आयरन, पोटेशियम और फोलेट आदि पोषक तत्व होते है जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते है।

कच्चे नारियल के पोषक तत्व

कच्‍चा नारियल खाना हमारे लिए इसलिए फायदेमंद क्योंकि इसमें पोषक तत्वों का भंडार होते है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन और न्यूट्रिशन निम्न हैं-

ये सभी आपके शरीर को बेहतर तरीके से कार्य करने में मदद करते है

कच्चा नारियल खाने के फायदे कब्ज में 

कच्चे नारियल के सेवन से कब्ज होने की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कच्चे नारियल में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसमें फाइबर की मात्रा लगभग 61% होती है। यदि आपको कब्ज की समस्या है तो कच्चे नारियल का सेवन करना शुरू कर दें, ऐसा करने से आपको कॉन्स्टिपेशन से छुटकारा मिल जायेगा।

कच्चा नारियल खाने के फायदे वजन कम करने में

वजन को कम करने में कच्चा नारियल खाना अधिक फायदेमंद होता हैं। आप नाश्ते में कच्चे नारियल का सेवन करें। इसमें पाया जाने वाले ट्राइग्लिसराइड्स (Triglycerides) वसा को जला कर भूख को कंट्रोल करते है। कच्चे नारियल के सेवन आपको अधिक भूख का एहसास नहीं होता है, जिसकी वजह से आप कम खा कर वजन को आसानी से कम कर सकते है।

जो लोग अपने पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं उन्‍हें नियमित रूप से प्रतिदन 200 ग्राम नारियल का सेवन करना चाहिए। लगभग 12 सप्ताह तक नियमित रूप से नारियल का सेवन करने पर आपको अच्छे परिणाम प्राप्‍त हो सकते हैं।

नारियल की गिरी खाने के फायदे इम्यूनिटी में

नारियल की गिरी का सेवन करने से इम्यूनिटी में को मजबूत करने में मदद मिलती है। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि नारियल में एंटीवायरल, एंटीफंगल, एंटी-बैक्‍टीरियल और एंटी-पैरासाइटिक गुण होते हैं। आपको बार-बार सर्दी, खांसी और बुखार की समस्या होती है तो इसका कारण रोगप्रतिरोधक क्षमता का कमजोर होना है।

आप कच्चा नारियल खाकर प्रतिरक्षा शक्ति को बढ़ा सकते हैं। कच्‍चे नारियल खाने के फायदे गले संक्रमण, ब्रोंकाइटिसमूत्र पथ संक्रमण आदि का इलाज करने में भी होते हैं। इसलिए आप अपनी प्रतिरक्षा शक्ति को बढ़ाने के लिए कच्चे नारियल को अपने नियमित आहार में शामिल कर सकते हैं।

कच्चा नारियल खाने के फायदे अल्जाइमर में

जो लोग अल्जाइमर जैसी भूलने की बीमारी से ग्रस्त है उनको कच्चा नारियल का सेवन करना चाहिए। कच्चे नारियल में ट्राइग्लिसराइड्स (Triglycerides) पाया जाता है। एक अध्ययन के अनुसार इसके केटोजेनिक गुण अल्जाइमर जैसी बीमारयों को ठीक करके मस्तिष्क के विकास में मदद करता है।

यदि आपको भी भूलने की परेशानी है तो नियमित रूप से कच्चे नारियल का सेवन करें। यह आपकी मेंटल हेल्थ में सुधार करता है।

कच्चा नारियल खाने के फायदे का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

 


logo-white-footer
Established in 2008, Radeon Pharma is one of the leading pharmaceutical manufacturing companies in India located at Phagwara, (Punjab). We hold expertise in producing finest quality of pharmaceutical products like Tablets, Capsules, Syrups, Oils and Anti Oxidants. We have production plant installed with latest machines, tools and equipment. All facilities are built abiding to the current guideline

Quick Contact

Copyright by Radeon Pharma 2017. All rights reserved.